🔳 उत्तर प्रदेश सरकार से भेजी गई है खाद्यान्न व जरुरत की सामग्री
🔳 बेतालघाट व गरमपानी तहसील में हुआ वितरण कार्यक्रम
🔳 सौ सौ आपदा राहत किट सामग्री हुई है उपलब्ध
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय व बेतालघाट तहसील में आसपास के गांवों के ग्रामीणों को उत्तर प्रदेश सरकार से भेजी गई आपदा राहत सामग्री वितरित की गई। आपदा किट में आटा, चावल, नमक, मशालें, तेल समेत आलू, प्याज, तिरपाल आदि उपलब्ध है। दोनों तहसीलों में सौ सौ किट वितरित किए गए।
शुक्रवार को तहसील मुख्यालय गरमपानी व बेतालघाट में दिव्यांग, गरीब, असहाय परिवार के सदस्यों व आपदा प्रभावितों को आपदा राहत सामग्री वितरित किया गया। लेधरा, ढोलगांव, सुनसियारी, जोशीखोला, तौराड, अमेल, बिसगुली, दाडिमा, मल्ला गांव, सूखा, हरचौनौली, ताड़ीखेत, छड़ा खैरना, मझेडा के आपदा प्रभावित व असहाय परिवारों को आपदा राहत किट वितरित किए गए। उत्तर प्रदेश सरकार से मिले राहत किट में खाद्यान्न व अन्य जरुरी सामग्री उपलब्ध कराई गई है। सूदूर गांवों से पहुंचे लोगों को तहसीलदार नेहा टम्टा तथा राजस्व उपनिरीक्षकों ने राहत सामग्री सौंपी। तहसीलदार नेहा के अनुसार बेतालघाट व गरमपानी स्थित तहसील में सौ सौ किट उपलब्ध कराए गए हैं। आपदा के मद्देनजर सभी क्षेत्रों की लगातार माॅनिटरिग की जा रही है। राजस्व उपनिरीक्षकों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश भी दिए गए है




