◾रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल का लिया गया संकल्प
◾नौनिहालों ने निकाली पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली
◾सोनी स्थित चिल्ड्रन्स एकेडमी में हुई वन महोत्सव के तहत कार्यशाला
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
सोनी गांव स्थित चिल्ड्रन्स एकेडमी विद्यालय में वन महोत्सव के तहत हुई कार्यशाला में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई। बाद में आरक्षित वन क्षेत्र में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोप सुरक्षा का संकल्प लिया गया। नौनिहालों ने जन जागरूकता रैली भी निकाली।
मंगलवार को चिल्ड्रन्स एकेडमी विद्यालय में वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा के नेतृत्व में कार्यशाला हुई। नौनिहालों को पर्यावरण संरक्षण के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने कहा कि पौधरोपण से ही पर्यावरण को संरक्षित व सुरक्षित किया जा सकता है। नौनिहालों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। बाद में आरक्षित वन क्षेत्र में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। प्रधानाचार्य गीता पंवार ने रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प दिलाया। नौनिहालों ने पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। इस दौरान वन दरोगा संजय रावत, वन बीट अधिकारी बलवंत भंडारी, नवीन तिवारी, भुवन पंत समेत कई अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन सदस्य मौजूद रहे।
