◾ रोपित पौधों को संरक्षित करने का लिया गया संकल्प
◾ नौनिहालों को बताया गया औषधीय पौधों का महत्व
◾समय समय पर पौधरोपण किए जाने का किया गया आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
ताड़ीखेत ब्लॉक के डुंगरा गांव में स्थित विशेष पौधरोपण अभियान चलाया गया। रोपित पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया। प्रधानाचार्य डा. राघवेन्द्र साह ने औषधीय पौधों के गुणों व महत्व की जानकारी दे रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प दिलाया।
मंगलवार को विद्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। विभिन्न औषधीय आंवला, तेजपत्ता, तिमूर, गिलोय, ब्राह्मी, तुलसी, पिपरमेंट, हरसिंगार, लेमनग्रास, एलोवेरा, रोजमेरी तथा नींबू , मौसमी, अमरुद, आम, माल्टा, लीची, केला आदि के फलदार पौधे रोपे गए। प्रधानाचार्य डा. राघवेन्द्र साह ने पौधों का महत्व बताया। कहा कि बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम व जागरूकता का विकास कराने के साथ ही प्राकृतिक संपदा को बढ़ाना व संरक्षित करना होगा। औषधि पौधों के गुणकारी उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दें मध्यान भोजन में गुणकारी पौधों के उपयोग पर जोर दिया। बाद में आंवला से बनी आंवला कैंडी भी वितरित की गई। कुमाऊनी लेखक देवकीनंदन कांडपाल को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान दमयंती देवी, मदन सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष कविता, सहायक अध्यापिका गीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।
