◾भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
◾खनन न्यास निधि से लोनिवि को बजट उपलब्ध कराने पर दिया जोर
◾ मोटर मार्ग की बदहाली से गांवों के बाशिदों की परेशानी गिनाई
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय समेत तमाम गांवों को जोड़ने वाले कारगिल शहीद बलवंत सिंह वर्धो – भुजान मोटर मार्ग को दुरुस्त करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दलिप बोहरा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप खनन न्यास निधि से मोटर मार्ग की मरम्मत तथा डामरीकरण किए जाने की मांग उठाई है।
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय समेत बढेरी, वर्धो , नैनीचैक, रतौडा आदि गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण भुजान – वर्धो मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहा है। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप बोहरा ने उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा को ज्ञापन सौंप मोटर मार्ग की मरम्मत को बजट उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई है।दलिप बोहरा ने बताया कि तमाम गांवो के वाशिंदे मोटर मार्ग से आवाजाही करते हैं। मोटर मार्ग की बदहाली से तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हल्की बारिश में ही पहाड़ियों से भूस्खलन होने लगता है। काली पहाड़ी पर खतरा कई गुना बढ़ चुका है। बारिश में जोखिम बढ़ जा रहा है। आवाजाही करना मुश्किल होता जा रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने खनन न्यास निधि से लोक निर्माण विभाग को समुचित बजट उपलब्ध करा भुजान से रतौडा पुल तक करीब दस किलोमीटर दायरे में मोटर मार्ग की मरम्मत तथा हॉटमिक्स कार्य किए जाने की मांग उठाई है।
