◾ नीरज को मंत्री जबकि सुरेन्द्र को संयोजक की जिम्मेदारी
◾ संगठन की मजबूती को कार्य करने का लिया संकल्प
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गरमपानी खैरना क्षेत्र में विश्व हिन्दू परिषद की बंजरग दल ईकाई का गठन कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने संजय पांडे को गरमपानी खैरना ईकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूर्ण मनोयोग से संगठन व क्षेत्र हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
शनिवार को गरमपानी में हुई महत्वपूर्ण बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विहिप के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने धर्म से जुड़े कार्यों में बढ़चढ़ कर भागीदारी का आह्वान किया। गरमपानी खैरना क्षेत्र में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संजय पांडे को अध्यक्ष तथा नीरज जलाल को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुरेन्द्र फर्त्याल को संयोजक मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने क्षेत्र हित में एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। इस दौरान जिला मंत्री दीपक मेहता, जिला संयोजक लाखन मेहरा, प्रखंड मंत्री विवेक वर्मा, प्रकाश नौटियाल, गौरव हार्पर, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!