◾हल्द्वानी निवासी व्यक्ति को सौंपा उसका पर्स
◾पर्स मिलने पर व्यक्ति ने जताया पुलिस का आभार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

यात्रा के दौरान गाड़ी में गिरा पर्स सकुशल वापस मिलने पर हल्द्वानी निवासी व्यक्ति ने चौकी पुलिस खैरना का आभार जताया। पर्स में रखे सभी दस्तावेज सुरक्षित मिले। चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार ने पर्स को उसके स्वामी को सौंपा।
दरअसल कुछ दिन पूर्व शिवालिक विहार, हल्द्वानी निवासी शरद गुप्ता पहाड़ की ओर किसी कार्य से आए। बीते 15 मई को यात्रा के दौरान उनका पर्स गुम हो गया। कई जगह तलाश करने के बावजूद भी पर्स का कुछ पता नहीं चल सका। कोतवाली भवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई। इधर एक वाहन चालक ने एसआई दलीप कुमार को एक पर्स सौंपा जिसमें पांच एटीएम कार्ड, तीन आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, हेल्थ कार्ड, वोटर आईडी व एक चेक तथा गाड़ी के कागजात थे। चौकी प्रभारी ने पर्स स्वामी को संपर्क साध खैरना बुलाया तथा पर्स को शरद गुप्ता को सौंप दिया। सभी कागजात सुरक्षित मिलने पर शरद ने चौकी पुलिस खैरना व वाहन चालक का आभार जताया।

error: Content is protected !!