◾शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष ने उठाई मांग
◾ प्रधानाचार्य की बेटी ने भी विद्यार्थियों को पढ़ाने की उठाई जिम्मेदारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अटल उत्कृष्ट विद्यालय जीआइसी भुजान में शिक्षकों के रिक्त पदों पर शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष ने जल्द तैनाती की मांग उठाई है। महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की कमी पर नाराजगी जताई है।
अटल उत्कृष्ट विद्यालय जीआइसी भुजान में पिछले लंबे समय हिंदी, अंग्रेजी वाणिज्य विषयों के पद रिक्त हैं। छठी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के नौनिहालों को शैक्षिक कार्य में परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष नवीन जोशी के अनुसार महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की कमी से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। विद्यालय प्रबंधन अस्थाई रुप से शिक्षकों की व्यवस्था कर बामुश्किल संचालन कर रहा है। शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष ने जल्द रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई है।
प्रधानाचार्य की बेटी ने भी विद्यार्थियों को पढ़ाने की उठाई जिम्मेदारी
शिक्षकों की कमी से जूझ रहे अटल उत्कृष्ट विद्यालय जीआइसी भुजान में नौनिहालों को परेशानी का सामना न करना पड़ें इसके लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवर सिंह की बेटी कृत्रिका आगे आई है। कृत्रिका ने वर्ष 2022 में 98.9 प्रतिशत अंक पाकर ऊधमसिहनगर जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया था। मेधावी कृत्रिका नवीं से बाहरवी कक्षा तक के विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय की शिक्षा दे रही है। कृत्रिका के नौनिहालों को निशुल्क शिक्षा देने पर खुशी जताई है।
