◾पकने के बाद स्पंज की बॉल जैसा उछले से जताया संदेह
◾ हाइवे पर स्थित चमड़ियां व छडा़ क्षेत्र के होटल संचालक सख्ते में आए
◾ एसडीएम ने किया जनहित में जांच का दावा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित बाजार क्षेत्रो में रेस्टोरेंट स्वामियों ने चावल की गुणवत्ता पर संदेह जताया है। रेस्टोरेंट स्वामियों के अनुसार होटल में चावल को पकाने के बाद वह स्पंज जैसा बन जा रहा है। जमीन पर पटकने पर बॉल जैसा उछलने लगा रहा है। व्यापारियों ने चावल की जांच किए जाने की मांग उठाई है। उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा के अनुसार मामले की जांच करवाई जाएगी।
हाइवे पर स्थित चमड़ियां, छड़ा आदि बाजार क्षेत्र में स्थित रेस्टोरेंटो में हल्द्वानी से आपूर्ति होने वाले चावल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने से हड़कंप मच गया है। होटल संचालकों ने एक दूसरे से संपर्क साधा। होटल संचालक महेश चंद्र नैनवाल, प्रकाश नैनवाल, शिवराज सिंह बिष्ट के अनुसार हल्द्वानी से आने वाले चावल के बॉलनुमा बन जाने तथा जमीन पर पटकने पर उछलने से संदेह बढ़ गया है। होटल स्वामियों के अनुसार होटल स्टाफ व खुद के खाने में इस्तेमाल के साथ ही चावल ग्राहको को भी दिया जाता है। लंबे समय से चावल मंगाया जा रहा है पर अबकी बार चावल की गुणवत्ता अलग किस्म की है। स्थानीय लोगों के साथ ही व्यापारियों ने भी चावल की गुणवत्ता की जांच की मांग उठाई है ताकि संदेह दूर हो सके। इधर उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली पारितोष वर्मा ने जनहित को ध्यान में रख मामले की जांच करवाए जाने का दावा किया है।
