◾विद्यालय पहुंच जताई नाराजगी, उठाई कार्रवाई की मांग
◾प्रधानाचार्य से की मामले में कार्रवाई की मांग
◾ शिक्षक के माफी मांगने के बाद अभिभावक हुए शांत
◾पुनरावृति बर्दाश्त न करने की दी चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
शिक्षक के अभिभावक से दूरभाष पर अपशब्दों के इस्तेमाल पर अभिभावकों का पारा चढ़ गया। विद्यालय पहुंचे अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से कार्रवाई की मांग उठाई। शिक्षक के अपशब्दों पर गहरी नाराजगी जताई। शिक्षक के माफी मांगने तथा दोबारा पुनर्रावृत्ति न होने का भरोसा दिलाने के बाद बामुश्किल अभिभावक शांत हुए। चेतावनी दी की यदि दोबारा पुनरावृत्ति हुई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बुधवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल की अगुवाई में सुयालबाडी़ क्षेत्र के बाशिंदे अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने पहुंचे। विद्यालय प्रधानाचार्य वीके सिंह से मुलाकात की। आरोप लगाया की विद्यालय में तैनात सामाजिक विज्ञान के शिक्षक ने दूरभाष पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया। दीक्षय जोशी ने कहा की शिक्षक आंनद प्रकाश दूरभाष पर आपा खो बैठे। अशोभनीय शब्दों का तक इस्तेमाल किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल ने कहा की प्रदेश के सबसे बेहतर विद्यालयों की श्रेणी में जीआइसी ढोकाने की पहचान है जो गर्व का विषय है पर अभिभावक से दूरभाष पर अपशब्दों का इस्तेमाल निंदनीय है। अभिभावकों ने एक स्वर में मामले पर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। शिक्षक के माफी मांगने तथा भविष्य में दोबारा पुनर्रावृत्ति न होने का भरोसा दिलाए जाने के बाद बामुश्किल अभिभावकों का ग़ुस्सा शांत हुआ। चेतावनी दी की पुनरावृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान नंदन कांडपाल, भूपेंद्र भंडारी, विमल जोशी, कमल कर्नाटक, सूरज वर्मा, भास्कर कर्नाटक, मनोज भंडारी आदि मौजूद रहे।
