◾अमेल गांव में हंस फाउंडेशन के तत्वाधान में लगाया गया शिविर
◾56 ग्रामीणों को बांटे गए चश्मे, 13 का होगा निशुल्क आपरेशन
◾नेत्र विशेषज्ञो ने बताए आई फ्लू से बचाव के तौर तरीके
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से सटे अमेल ग्राम पंचायत में हंस फाउंडेशन के तत्वाधान में लगे निशुल्क नेत्र शिविर में ग्रामीणों के आंखों की जांच कर दवाइयां वितरित की गई। करीब 56 ग्रामीणों को निशुल्क चश्मे बांटे गए जबकि मोतियाबिंद से ग्रसित 13 ग्रामीण को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया।
अमेल गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में लगे निशुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान पूजा फुलारा व जेष्ठ उपप्रमुख गिरधर सिंह मचखोली ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। पंचायत प्रतिनिधियों ने सूदूर गांव में निशुल्क नेत्र शिविर लगाए जाने पर हंस फाउंडेशन का आभार जताया। कहा कि ऐसे शिविर से ग्रामीण निश्चित रूप से लाभान्वित होते हैं। नेत्र विशेषज्ञों ने शिविर में करीब 90 से ज्यादा ग्रामीणों के आंखों की जांच की गई। जबकि 56 लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। नेत्र विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को आंखों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। आई फ्लू से बचाव के तौर तरीके भी बताए। शिविर में 13 ग्रामीण मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए जिनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। हंस फाउंडेशन के अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में होने वाले ऑपरेशन के लिए ग्रामीणों को लाने ले जाने के लिए भी निशुल्क वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेखर फुलेरा, मुकेश नेगी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!