◾ जन आरोग्य समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
◾कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी की गई विस्तार से चर्चा
◾संचारी व गैर संचारी रोगो की पहचान को बताए गए तौर तरीके
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में जन आरोग्य समिति की बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। गांवों में लगाए जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों की तैयारी के साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को संचारी व गैर संचारी बिमारियों की पहचान के तौर तरीके बताए गए।
स्वास्थ्य उपकेंद्र में हुई बैठक में शून्य से चौदह महीने के बच्चे की घर घर जाकर स्वास्थ्य जांच तथा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के साथ ही कैल्शियम, आयरन की गोली वितरण करने पर विस्तार से चर्चा हुई। सीएचओ प्रीति पांडे ने आशा कार्यकर्ताओं को गांवों की सर्वे करने के साथ ही टीबी, कैंसर, शूगर, बीपी की जांच करने के तौर तरीके बताए। गांवों की सर्वे रिपोर्ट तैयार करने की जानकारी दी। बैठक में समय समय पर गांवों में लगाए जाने वाले शिविरों की रणनीति तैयार की गई। तय किया गया की गांवों में बिमारियों से बचाव को जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान एएनएम नम्रता जोशी, आशा कार्यकर्ता उमा देवी, मंजू देवी, रोशनी आर्या, पुष्पा देवी, गीता दानी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!