= 30 जुलाई को विधि विधान से होगा अंखड रामायण पाठ का श्रीगणेश
= 31को पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगेगा भंडारा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रामगाढ़ क्षेत्र में स्थित मां सालडी़ देवी मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी शुरु हो गई है। 30 जुलाई को अखण्ड रामायण पाठ का श्रीगणेश होगा जबकि 31 जुलाई को विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भंडारा लगेगा। आयोजन समिति के रोहित अग्रवाल ने धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

हाइवे पर स्थित मां सालडी़ देवी मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होने वाले धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां तेज कर दी गई है। 30 जुलाई रविवार को सुबह आठ बजे गणपति व सूर्यदेव पूजन तथा नौ बजे रामचरित मानस पूजन के साथ अंखड रामायण पाठ का श्रीगणेश होगा। सोमवार 31 जुलाई को विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद पूर्णाहुती व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा। आयोजन समिति के रोहित अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!