◾भूधंसाव की जद में आने सड़क के अस्तित्व पर भी गहराया संकट
◾ स्कूली नौनिहाल भी जान जोखिम में डाल कर रहे आवाजाही
◾तमाम गांवों को जोड़ने वाला चापड़ – बिल्लेख मोटर मार्ग बदहाल
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

भुजान – बेतालघाट मोटर मार्ग से तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण हिडा़म – बिल्लेख मोटर मार्ग के अस्तित्व पर संकट गहरा गया है। जगह जगह भूधंसाव से आवाजाही करने वाले गांवों के बाशिंदों की जिंदगी पर भी खतरा बढ़ता ही जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने मोटर मार्ग को दुरुस्त करने की पुरजोर मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है कि यदि अनदेखी की गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
हिडा़म – बिल्लेख मोटर मार्ग से चापड़, बलियाली, हिडा़म, बयडी, थलाड़, मुसौली, बिल्लेख समेत तमाम गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। गांवों के किसान भी इसी मोटर मार्ग से उपज को रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे तक पहुंचाते हैं जबकि जीआइसी भुजान तथा खैरना में अध्ययनरत नौनिहाल भी इसी सड़क से विद्यालय पहुंचते हैं। मोटर मार्ग के जगह जगह भूधंसाव की जद में आने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है। रात के वक्त जोखिम दोगुना बढ़ जा रहा है। की जगह भूधंसाव के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा तक खाई में समा चुका है जिससे मोटर मार्ग के अस्तित्व पर भी संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की कई बार मोटर मार्ग को दुरुस्त करने की मांग उठाई जा चुकी है पर कोई सुध नहीं ली जा रही। स्थानीय सतीश चंद्र सती, पूरन सिंह राणा, नैन सिंह, बालम सिंह, हरीश राणा आदि ने समय रहते मोटर मार्ग को दुरुस्त करने की पुरजोर मांग उठाई है चेतावनी दी है की यदि जल्द मोटर मार्ग दुरुस्त नहीं किया गया तो फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।

error: Content is protected !!