◾ पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
◾ आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों माता भक्त
◾क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रामगाढ़ स्थित मां सालडी़ देवी मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो गया। पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों माता भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भजन कीर्तन का दौर जारी रहा।
बीते रविवार को शुरु हुए अखंड रामायण पाठ का सोमवार को पूर्णाहुती व महाआरती के बाद लगे भंडारे के साथ पारायण हो गया। सुबह धर्माचार्यों कांति बल्लभ पांडे, कमल पांडे, त्रिवेणी पांडे तथा कमल पांडे ने यजमान रोहित अग्रवाल तथा प्रेम सिंह मेहरा से विधि विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। दोपहर में कन्यापूजन के बाद भंडारा लगा। आसपास के रातीघाट, गरमपानी, खैरना, छडा़, चमड़ियां, लोहाली, बारगल, कफूल्टा, गरजोली जजूला सीम, सिल्टोना, बुधलाकोट, जाख, चौरसा, हली, हरतपा आदि तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मां सालडी़ देवी के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। भजन मंडली ने भजन कीर्तनो से समां बांधा। इस दौरान आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!