🔳 ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने को चलाया अभियान
🔳 घंटों की मशक्कत के बाद बामुश्किल पाया काबू
🔳 बेतालघाट ब्लॉक के नौघर ग्राम पंचायत का मामला
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के नौघर ग्राम पंचायत से सटे जंगल से उठी आग की लपटे आबादी क्षेत्र तक पहुंचने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरु किए पर लपटें विकराल होती चली गई। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। समय रहे आग बुझाए जाने से बड़ी घटना टल गई।
तापमान बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग धधकने का सिलसिला भी शुरु हो गया है। गुरुवार को नौघर गांव के रानीबाग से सटे जंगल क्षेत्र से लगी आग देखते ही देखते विकराल हो गई। लपटों के देवधार, पांडेकोल व मौना तोक तक पहुंचने से ग्रामीण सख्ते में आ गए। वन विभाग को सूचना देने के बावजूद वनकर्मियों के न पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने नाराजगी जताई। स्थित बिगड़ती देख सरपंच तारा दत्त पांडे व भूपेंद्र कश्मीरा ने गांव के लोगों को साथ लेकर आगे बुझाने का कार्य शुरु किया। आग की विकराल लपटो ने ग्रामीणों को पीछे हटने को मजबूर कर दिया पर ग्रामीणों ने भी हार नहीं मानी तथा लगाया आग पर काबू पाने में जुटे रहे। घंटों की मशक्कत के बाद बामुश्किल आग बुझाई जा सकी। हालांकि बाद में वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। इस दौरान जानकी लोहिया, प्रेम चंद्र, प्रभा देवी, पुष्पा देवी, विशाल कुमार, प्रेरणा लोहिया, सतीश चंद्र, माधवी देवी, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
