◾मंडल कार्यालय में हुई बैठक में तमाम बिंदुओं पर हुई चर्चा
◾संगठनात्मक मजबूती पर भी दिया गया जोर
◾सरकार की योजनाओं को भी गांव गांव पहुंचाने की अपील
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
भाजपा मंडल कार्यालय में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठनात्मक मजबूती को बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती को अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। विभिन्न कार्यक्रमो की रणनीति तैयार की गई।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में हुई बैठक का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने कहा कि मेरा बूथ सशक्त बूथ बनाए जाने को गंभीरता से एकजुट होकर कार्य किया जाना है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देश पर बेहतर कार्य करना हम सबकी जिम्मेदारी है। मंडल अध्यक्ष ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी गांव गांव पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने भी संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने की भी अपील की गई। भविष्य में बूथ स्तर पर चलाएं जाने वाले कार्यों की भी रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम का संचालन विवेक पंत ने किया। इस दौरान महामंत्री भगवत सिंह बिष्ट, प्रभारी दीवान सिंह मेहरा, आंनद सिंह, उमेश बर्गली, गोधन सिंह, मोहन रौतेला, दीवान सिंह, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
