🔳 17 मई को विधी विधान से पूजा अर्चना के साथ होगा श्रीगणेश
🔳 25 को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के साथ लगेगा भंडारा
🔳 क्षेत्रवासियों से बढ़कर भागीदारी का आह्वान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के सूखा ग्राम पंचायत में स्थित मैतु मुकोटी गोलज्यू धाम चूलिया बिडारी में श्री राम नवाह ज्ञान यज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। 17 मई से विधी विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम का श्रीगणेश होगा। मंदिर समिति पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया है।
मैतु मुकोटी गोलज्यू धाम चूलिया बिडारी में 17 मई को सुबह विधी विधान से गणेश पूजन तथा कलश यात्रा के साथ श्री राम नवाह ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश होगा। संत 108 श्री श्री रविशंकर की देखरेख में आचार्य सतीश लाहनी रोजाना दोपहर दो बजे से कथा पाठ करेंगे। 25 को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा। मंदिर समिति ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया है।
