🔳 सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
🔳 गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳 माता रानी के जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के रुपसिंह धूरा गांव में श्रीमद् देवी भागवत कथा का हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे के साथ पारायण हो गया। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। माता रानी के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा।
गुरुवार को रुपसिंह धूरा गांव में धर्माचार्यों ने रोजाना की तरह मुख्य यजमान विनोद भट्ट से विशेष पूजा अर्चना व मंत्रोचार के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। कथा व्यास पंडित अनूप पठालनी ने मां भगवती की लीलाओं का गुणगान किया। कहा की धर्म की रक्षा को मां भगवती ने विभिन्न रुपों में धरती पर अवतार लिया। सच्चे मन से मां की अराधना से सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। श्रद्धालुओं से सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। दोपहर बाद हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। उल्गौर, हरतोला, नथुआखान, लोहाली, धारी, आटावृता, आटाखास, ताड़ीखेत समेत तमाम गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय कर दिया। आयोजन समिति से जुड़े सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
