🔳 जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को भेजा पत्र
🔳 गांव के लोगों को ही पानी उपलब्ध न हो पाने का दिया हवाला
🔳 प्राकृतिक जल स्रोत में लगातार पानी कम होने पर जताई चिंता
🔳 व्यवसायिक इस्तेमाल करने वाली इकाइयों के लिए अन्य विकल्प पर दिया जोर
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के घूना गांव की ग्राम प्रधान ने क्षेत्र में निर्माणाधीन रिसोर्ट को गांव के स्रोत से पानी उपलब्ध कराए जाने पर आपत्ति लगा दी है बकायदा जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को पत्र भेज बताया है कि गांव के स्रोत में लगातार पानी कम होता जा रहा है। रिर्सोट में पानी का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में भविष्य में क्षेत्र के लोगों को ही पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा।
घूना ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान जया किशोर ने अपने क्षेत्र के लोगों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ग्राम प्रधान ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को पत्र भेज बताया है कि उनकी ग्राम पंचायत में एक रिजोर्ट निर्माणाधीन है। रिजोर्ट को क्षेत्र के प्राकृतिक जल स्रोत से कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने पर आपत्ति लगा दी है। पत्र के माध्यम से बताया है कि वर्तमान में गांव के लोगों को पानी उपलब्ध कराने वाले मुख्य स्रोत में ही लगातार पानी कम होता जा रहा है। ग्रीष्मकाल में संकट बढ़ जाता है। रिजोर्ट में पानी का व्यावसायिक इस्तेमाल से भविष्य में संकट गहराने का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा। ग्राम प्रधान ने गांव के स्रोत से पानी दिए जाने पर रोक लगाने के साथ ही पानी का व्यावसायिक इस्तेमाल करने वाली इकाइयों को दूसरे विकल्प से पानी देने पर जोर दिया है। ग्राम प्रधान के ग्राम पंचायत के लोगों के हित में उठाए गए कदम पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है।
