◾ चमड़ियां बाजार में अस्तित्व में आई व्यापारिक ईकाई
◾ संगठनात्मक मजबूती व व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का आह्वान
◾ प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने किया विस्तार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर चमड़ियां बाजार क्षेत्र में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी अस्तित्व में आ गई है। विक्रम सिंह बिष्ट को अध्यक्ष जबकि पंकज नेगी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठनात्मक मजबूती व व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को संघर्ष की बात कहीं है।
नई व्यापारिक इकाईयों के गठन के तहत प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से हाइवे पर स्थित चमड़ियां ईकाई भी जुड़ गई है। संगठन के प्रदेश संयोजक डा. धर्म प्रकाश यादव व प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता की संस्तुति पर चमड़ियां के होटल व्यवसाई विक्रम सिंह बिष्ट को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है जबकि पंकज नेगी महामंत्री तथा हरीश सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोधन सिंह को संगठन का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारी जल्द कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट ने संगठनात्मक मजबूती के साथ ही व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को संघर्ष का आह्वान किया है। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने पर छडा़ ईकाई अध्यक्ष दीवान सिंह, गरमपानी अध्यक्ष मनीष तिवारी, कुलदीप खनायत, सुनील मेहरा, फिरोज अहमद, राकेश जलाल, कैलाश कांडपाल, संजय सिंह बिष्ट, दीपक सिंह बिष्ट आदि व्यापारियों ने खुशी जताई है।

error: Content is protected !!