◾प्रभागीय वनाधिकारी ने कर्मचारियों संग किया जंगलात का निरीक्षण
◾अनियमितता पर वन अपराध दर्ज कर अवैध लीसा जब्त करने के निर्देश
◾नियमों की अनदेखी पर कसा जाएगा शिंकजा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जंगलों में लीसा निकासी के कार्यों में अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन कर मानकों के उलट गलत ठंड से लीसा निकालने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है। प्रभागीय वनाधिकारी ने जंगलों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।

प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा वन प्रभाग दीपक सिंह ने कर्मचारियों संग रानीखेत रेंज स्थित जंगलों का औचक निरीक्षण किया। कर्मचारियों को समय समय पर जंगलों के निरीक्षण के निर्देश दिए। प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह ने कहा की एक वृक्ष पर एक से अधिक घाव लगाने, निर्धारित मानक से कम व्यास के चीड़ के वृक्षों से लीसा कार्य पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई करने व अवैध रुप से इकठ्ठा किए गए लीसे को जब्त करने को कहा। साफ कहा की लीसा निकासी के कार्यों में चेतावनी के बावजूद यदि नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो ठेकेदार के खिलाफ ब्लैक लिस्ट की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा, वन दरोगा संजय रावत, वन बीट अधिकारी बलवन्त सिंह भंडारी, नवीन तिवाड़ी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!