◾दिन ढलने के साथ ही आबादी के नजदीक पहुंचने से दहशत
◾ गांवों में पिंजरा लगा आंतक से निजात दिलाए जाने की उठी मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गांवो में गुलदार की धमक बढ़ने से गांवों के वासिंदे खौफजदा हैं। दिन ढलने के साथ ही गुलदार आबादी के नजदीक तक पहुंच जा रहा है। गांवों के वासिदों ने वन विभाग से गांवों में पिंजरा लगा गुलदार के आंतक से निजात दिलाए जाने की मांग उठाई है।
हाइवे से सटे गांवों में गुलदार की घुसपैठ बढ़ने से गांव के वासिदों में भय व्याप्त है। शाम होते ही गुलदार आबादी के नजदीक तक पहुंच जा रहा है। गुलदार की दहाड़ से लोग घरों में दुबक जा रहे है। गांव की महिलाओं का खेतों में जाना तक दूभर हो चुका है। स्थानीय कुबेर सिंह जीना के अनुसार पिछले कुछ समय से सुयालबाडी़ तथा सिरसा गांव में गुलदार की धमक तेज हो गई है। कभी भी बड़ी घटना सामने आने का अंदेशा बना हुआ है। नौनिहालों भी खतरा बढ़ता ही जा रहा है। कुबेर सिंह जीना ने वन विभाग से गांवो में पिंजरा लगा गुलदार के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेताया है कि यदि उपेक्षा हुई तो सिर्फ ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
