◾तिपौला गांव के जंगल में नैनीताल की संस्था ने चलाया अभियान
◾ जंगल की साफ सफाई के बाद रोपे गए विभिन्न प्रजाती के पौधे
◾ पौधरोपण की सही जानकारी भी की साझा
(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
भुजान – रिची मोटर मार्ग पर स्थित तिपोला गांव से सटे जंगल में विशेष पौधरोपण अभियान के तहत विभिन्न प्रजाती के लगभग सौ से अधिक औषधीय व फलदार पौधे रोपे गए। रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प भी लिया गया। नैनीताल एथेलिक्स एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष यशपाल सिंह रावत ने पौधरोपण की सही तकनीक की जानकारी भी साझा की।
रविवार को नैनीताल एथेलिक्स एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष यशपाल सिंह रावत के नेतृत्व में समीपवर्ती तिपोला गांव में पौधरोपण अभियान शुरु किया गया। नैनीताल स्थित सेंटमेरी व आलसेंट्स विद्यालय के करीब तीस नौनिहालों तथा स्थानीय लोगों ने गांव से सटे जंगल में पहले विशेष सफाई अभियान चलाया। प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट व अन्य कूड़ा एकत्र कर निस्तारण किया। सफाई अभियान के बाद जंगल में आंवला, हरड़, रीठा, जामुन आदि के सौ से अधिक पौधे रोपे गए। सुरक्षा व देखभाल का संकल्प भी लिया गया। संस्था के अध्यक्ष यशपाल रावत ने पौधरोपण की सही तकनीक की विस्तार से जानकारी भी दी। अध्यक्ष यशपाल रावत ने कहा की प्रतिवर्ष हरेला पर्व से सावन माह में पौधरोपण महाअभियान के तहत संस्था पौधरोपण अभियान चलाती है। इस दौरान योगेश साह, हरीश जोशी, पवन बिष्ट, संजय साह, रोहित गर्ग, मेघा ढैला, पवन बिष्ट, मानसी गर्ग, शिखर साह, सुनील मेहरा, गरिमा राय, बबलू मेहरा, सचिन आदि मौजूद रहे।
