◾कुमाऊं कमिश्नर के आदेश पर हरकत में रोडवेज प्रबंधन
◾चार सदस्यीय टीम ने रुट सर्वे रिपोर्ट की तैयार
◾ मोटर मार्ग की स्थिति व यात्रियों की उपलब्धता का लिया जायजा
◾उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी रिपोर्ट, हरी झंडी मिलने की उम्मीद
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जनपद के अंतिम छोर पर स्थित गांवों से रोडवेज बस संचालन की उम्मीद जग गई है‌। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मांग पर कुमाऊं आयुक्त के निर्देश पर उत्तराखंड परिवहन निगम के चार सदस्यीय टीम ने बस संचालन को रुट का सर्वे किया। यातायात अधीक्षक काठगोदाम नरेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। उम्मीद जताई की जल्द ही बस का संचालन शुरु होगा।
रामगढ़ ब्लॉक के ल्वेशाल गांव से हल्द्वानी तक रोडवेज बस सेवा संचालन की कवायद तेज हो गई है। बीते दिनों गांव के पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंप क्षेत्र से बस संचालन शुरु करवाए जाने की मांग उठाई।:कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर रविवार को यातायात अधीक्षक काठगोदाम नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने बस संचालन को रुट सर्वे रिपोर्ट तैयार की। मोटर मार्ग की स्थिति के साथ ही यात्रियों की उपलब्धता का ब्योरा तैयार किया गया। यातायात अधीक्षक नरेंद्र सिंह के अनुसार बस हल्द्वानी से भवाली, श्यामखेत, रामगढ़, मोना होते हुए ल्वेशाल पहुंचेगी‌। वहीं इसी मार्ग से बस को वापस हल्द्वानी भेजा जाएगा। बताया की जल्द रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। ग्राम प्रधान दीप चंद्र तिवारी, बीडीसी जीवन आर्या, प्रमोद तिवारी, मोहित तिवारी, नीरज पांडे आदि ने कहा की बस संचालन से विद्यार्थियों, स्थानीय लोगों के साथ ही किसानों को भी लाभ मिलेगा। जल्द बस का संचालन शुरु कराए जाने की मांग की। इस दौरान सहायक यातायात निरीक्षक ललित पांडे, पूरन डांगी, नईमउद्दीन, बलदेव सिंह, शंकर दत्त दानी, किसन तिवारी, नवीन लोहनी, जगदीश जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!