◾खदान पर रोक लगाने की मांग को लेकर पहुंचे जिला मुख्यालय
◾एसडीएम को ज्ञापन सौंप माफिया पर कार्रवाई की उठाई मांग
◾पेयजल योजना, प्राकृतिक जल स्रोत व कृर्षि भुमि को नुकसान का जताया अंदेशा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लॉक के बडैत गांव के किनारा तोक में अवैध खनन से पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों का पारा चढ़ गया है। एसडीएम प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंप खनन के कारण गांव की पेयजल योजना, कृर्षि भूमि को हो रहे नुकसान की जानकारी दी। खदान पर रोक लगाने के साथ ही बैखौफ हो चुके माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की पुरजोर मांग उठाई है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

सोमवार को रामगढ़ ब्लॉक के बडैत गांव के पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण जिला मुख्यालय स्थित तहसील जा धमके। एसडीएम प्रमोद कुमार से मुलाकात की। हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौप बताया की गांव के किनारा तोक में खनन माफिया बैखौफ हो चुके हैं। जेसीबी मशीन व श्रमिको के जरिए बड़े पैमाने पर खदान किया जा रहा है‌। लगातार खदान से गांव की पेयजल योजना तथा प्राकृतिक जल स्रोत नुकसान की जद में आ गया है। किसानों की कृर्षि भूमि को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कई बार मना करने के बावजूद माफिया मनमानी पर आमादा है। लगातार खदान होने से आपदा का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है। ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों ने खदान पर सख्ती से अंकुश लगाने तथा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की पुरजोर मांग उठाई। दो टूक कहा की यदि अनदेखी की गई तो फिर तहसील मुख्यालय में ही धरना शुरु कर दिया जाएगा। एसडीएम प्रमोद कुमार ने ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्राम प्रधान बहादुर अनेरिया, सरपंच प्रतिनिधि भीम सिंह नेगी, पूर्व सरपंच बहादुर बिरोडिया, नारायण सिंह नेगी, राकेश चंद्र, महेश चंद्र, पूरन सिंह बिष्ट, राजेंद्र लटवाल, मोहित गैलाकोटी, कृष्ण आर्या, गणेश गैलाकोटी, हरेंद्र बिरौडिया आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!