◾इसरो के वैज्ञानिकों के दीर्घायु होने की कामना
‌◾पूर्णाहुती व महाआरती के बाद लगा भंडारा
◾देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के ऊंचाकोट गांव स्थित देवी मंदिर में चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर स्थापित होने पर विशेष पूजा अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान हुआ। पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना हुई।
चंद्रयान 3 की सफलता पर कोसी घाटी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जगह जगह मिष्ठान वितरण किया गया। ब्लॉक मुख्यालय से सटे ऊंचाकोट गांव स्थित देवी मंदिर में चंद्रयान 3 की सफलता पर धार्मिक अनुष्ठान हुए। चंद्रयान 3 अभियान में जुटे सभी वैज्ञानिकों के दीर्घायु होने की कामना के साथ धर्माचार्यों ने यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। भजन कीर्तनो से माहौल भक्तिमय हो उठा। मंदिर पहुंचे लोगों ने कहा की चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक पहुंचने पर देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। अभियान को ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया। देश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना भी की गई। पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भारत माता के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। इस दौरान शिवराज सिंह बोहरा, हीरा सिंह बोहरा, आंनद शास्त्री, अर्जुन जलाल, पंकज तिवारी, दयाकृष्ण बधानी, नंदा बल्लभ बधानी, बचे सिंह जलाल, भूपाल सिंह बोहरा, चंदन सिंह जलाल, महेश लाल वर्मा, प्रेम बल्लभ तिवारी, सुंदर लाल वर्मा, भगवत सिंह जलाल समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

error: Content is protected !!