◾मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत हुआ कार्यक्रम
◾ उत्पादो को बाजार मुहैया कराने के साथ ही महिला समूहों की आय बढ़ाना है मकसद
◾समूहों सदस्यों ने वर्चुअल माध्यम से सीएम का उद्बोधन भी सुना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों की महिला समूहों ने महिला सभागार गरमपानी में उत्पादो की प्रदर्शनी लगाई। वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में महिला समूहों से जुडी़ चालीस से अधिक महिलाएं शामिल हुई।
गुरुवार को महिला समूहों से तैयार उत्पादों की महिला सभागार गरमपानी में प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत हुए कार्यक्रम का शुभारंभ एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन प्रबंधक कमलेश जलाल ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। ब्लॉक मिशन प्रबंधक कमलेश ने कहा की योजना के तहत समूहों में तैयार उत्पादों को बाजार मुहैया कराना तथा समूहो की आय में बढ़ोतरी करना मुख्य उद्देश्य है। खास बात यह है की रक्षाबंधन पर्व के लिए महिला समूहों से तैयार राखियां भी प्रदर्शनी में उपलब्ध है। प्रदर्शनी में महिला स्वयं सहायता समूहों से तैयार जैम, जैली, मशालें, एलईडी बल्ब, जूस आदि उत्पादो की धूम रही। वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उद्बोधन भी सुना गया। कार्यक्रम में मौजूद विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान भी किया। इस दौरान आजीविका समन्वयक ओम प्रकाश पांडेय, मंजू बिष्ट, प्रभा बिष्ट, इंद्रा बिष्ट, शांति बिष्ट, रिंकी देवी, ममता देवी, गीता गोस्वामी, नीमा देवी, कविता देवी, कृष्णा, अनिता, पूजा, इंद्रा बिष्ट, सुमन आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!