◾संयुक्त टीम की एकाएक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप
◾दो स्टोन क्रशरो का किया गया निरीक्षण
◾उपजिलाधिकारी को भेजी जाएगी रिपोर्ट
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से सटे क्षेत्र में प्रशासन व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। दो स्टोन क्रशरो का भी निरीक्षण किया। तहसीलदार मनीषा मारकाना के अनुसार रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
बेतालघाट – सेठी – ओखलढुंगा मोटर मार्ग पर एसडीएम कोश्या कुटोली के निर्देश पर तहसीलदार मनीषा मारकाना के नेतृत्व में प्रशासन व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। दो स्टोन क्रेशरो का निरीक्षण किया गया। प्रशासन व खनन विभाग के एकाएक चले छापेमारी अभियान से हड़कंप मच गया। तहसीलदार मनीषा के अनुसार रिपोर्ट तैयार कर उपजिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
