◾ केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने की बेतालघाट में विभागीय योजनाओं की समीक्षा
◾ केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने का आह्वान
◾समय समय पर वृहद शिविर लगाए जाने के भी दिए निर्देश
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बेतालघाट में विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर जनसमस्याएं सुनी। केंद्रीय मंत्री ने समस्याओं का त्वरित निदान करने तथा न लंबित योजनाओं को तय सीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने बेतालघाट क्षेत्र में संचालित केंद्र व राज्य की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति की जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री ने खासकर जल निगम व जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं का फीडबैक लिया। विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी की बेतालघाट क्षेत्र में जल निगम की 19.97 करोड़ रुपये की 16 योजनाएं संचालित है। जिनमें 9 योजनाओं में कार्य चल रहा है शेष 7 में से 3 योजनाओं में टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। चार में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इसके अलावा बेतालघाट क्षेत्र के लिए जल जीवन मिशन में 50 योजनाएं 86.01 करोड़ रुपये की चल रही है, जिसमें से 27 योजनाओं में कार्य प्रारंभ हो गया है। शेष में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गए हैं जल्दी ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। अधिकतर योजनाओं में कार्य के निर्देश जारी हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गरमपानी खैरना में शिप्रा नदी पर छह करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उद्यान विभाग को भी 500 पॉलीहाउस लगाकर क्षेत्र में स्वरोजगार बढ़ाने को कहा। अधिकारियों को समय समय पर वृहद शिविर लगाकर बेतालघाट क्षेत्र में लोगों को सरकार की स्वरोजगार परख योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री ने दूरभाष पर स्वास्थ्य सचिव डा. राजेश कुमार व सिंचाई सचिव हरीश सेमवाल को बेतालघाट क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाए जाने और सिंचाई विभाग के कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार गरीब को आवास से लेकर खाद्यान्न तक अंतिम वर्ग के व्यक्ति के लिए सभी योजनाएं चलाई जा रही है। राज्य सरकार भी अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए हर योजना को लागू कर रही है। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, ब्लॉक प्रमुख आनंदी बधानी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मंडल अध्यक्ष नंदी खुल्बे, प्रताप बोहरा, गोपाल जैडा, दिलीप बोहरा, विजय कुमार, मनोज पडलिया समेत जिला प्रशासन, सड़क, पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, कृषि, उद्यान आदि विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
