◾बाल बाल बची कोतवाल का जान, मचा हड़कंप
◾वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से हाइवे पर लगा लंबा जाम
◾खैरना चौकी पुलिस ने बामुश्किल सुचारु कराया यातायात
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर हुई वाहन दुर्घटना में कोतवाल अल्मोड़ा बाल बाल बच गए। पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने कोतवाल के निजी वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी। दुर्घटना से हाइवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। खैरना पुलिस की टीम ने बामुश्किल यातायात सुचारू करवाया।
गुरुवार को कोतवाल अल्मोड़ा संजय पाठक अपने निजी वाहन यूके 06 ए जेएड 2244 से हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर रवाना हुए। कोतवाल हाइवे पर दोपांखी क्षेत्र के समीप पहुंचे ही थे की पीछे से आ रहे पिकअप वाहन यूपी 20 टी 8608 ने उनके वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी। पिकअप वाहन की टक्कर से पीछे आ रहे एक के बाद तीन वाहन भी टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कोतवाल का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। संयोगवश कोतवाल बाल बाल बच गए। कोतवाल का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से हड़कंप मच गया। हाइवे पर। आवाजाही भी ठप हो गई। करीब एक किमी तक लगे जाम में यात्री वाहन जहां तहां फंस गए। सूचना पर चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार मय टीम मौके पर पहुंचे। बामुश्किल हाईवे पर यातायात सुचारू कराया।

error: Content is protected !!