◾ठिक पर्यटन सीजन में पेयजल आपूर्ति हुई ठप
◾ बूंद बूंद पीने के पानी को तरस रहे पर्यटक
◾स्थानीय लोगों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

पर्यटन सीजन तथा चार धाम यात्रा शुरु होने के बावजूद अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटन आवास गृह में पीने के पानी का अकाल पडा़ हुआ है। पानी न होने से पर्यटको को भी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। जल्द व्यवस्था दुरुस्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

खैरना क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था राम भरोसे हैं। आए दिन आपूर्ति लड़खड़ाने से लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालत यह है की अब पर्यटकों को भी बूंद बूंद पानी को तरसना पड़ रहा है। पानी न होने से पर्यटक अब यहां रुकने से कतराने लगे हैं। चार धाम यात्रा होने के साथ ही पर्यटन सीजन भी चरम पर है बावजूद पीने का पानी न होने से पर्यटक भी परेशानी का सामना करने को मजबूर हो चुके हैं। प्रबंधक पारस सत्यवली के अनुसार आए दिन पेयजल आपूर्ति ठप होने से तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही। स्थानीय व्यापारियों ने भी व्यवस्था दुरुस्त न होने पर नाराजगी जताई है। नगर अध्यक्ष मनीष तिवारी, विरेंद्र सिंह, संजय सिंह, कुलदीप सिंह खनायत, नरेंद्र सिंह आदि ने व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

error: Content is protected !!