◾ दियारी व ल्वेशाल गांव में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में जुटे ग्रामीण
◾ पौधरोपण को चलाया गया महाअभियान
◾ जांबाज बलिदानी सपूतो को याद कर किया गया नमन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के साथ ही पड़ोसी रामगढ़ ब्लॉक के गांवों में भी मेरी माटी मेरा देश योजना के तहत देश की आन, बान, शान को सर्वोच्च निछावर कर देने वाले वीर सपूतों को याद किया जा रहा है। गांवों के बाशिंदे भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर कर भागीदारी कर रहे हैं। दियारी व ल्वेशाल गांव में ध्वजारोहण के बाद सशक्त भारत निर्माण का संकल्प लिया गया।
ग्राम पंचायत दियारी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आगाज भारत माता के जयकारों के साथ हुआ। ग्राम प्रधान लीला देवी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्मारक पट्टिका का लोकार्पण कर देश को सशक्त बनाने की शपथ ली गई। देश के वीर शहीदों को याद किया गया। विभिन्न प्रजाती के 75 पौधे भी रौपे गए। इस दौरान उपप्रधान पुष्पा कपिल, चंद्रशेखर, गोपाल वर्मा, राजेंद्र राणा, संजय टम्टा, हेम कपिल, पुष्पलता आदि जुटे रहे। इधर सूदूर ल्वेशाल गांव में भी योजना के तहत पौधरोपण महाअभियान चलाया गया। ग्राम प्रधान दीप चंद्र तिवारी व सरपंच शीला देवी के नेतृत्व में चले अभियान में विभिन्न प्रजाती के पौधे रोप उनकी देखभाल व सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस दौरान आरोही संस्था के पंकज तिवारी, चंदन तिवारी, रचित तिवारी, चेतन मेलकानी, दीपक मेलकानी, बीना खोलिया, ममता तिवारी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!