◾ देश की आन, बान, शान को लिया गया संकल्प
◾स्मारक पट्टिका का अनावरण कर किया गया पौधरोपण
◾भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र
◾महिला समूहों से जुडी़ महिलाओं ने दी झौडा़ गायन की शानदार प्रस्तुति
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रामगढ़ ब्लॉक में बडेत ग्राम पंचायत से मेरी माटी मेरा देश योजना का श्रीगणेश हो गया। विभागीय अधिकारियों ने गांव के बाशिंदों को योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।देश के वीर सपूतों को याद कर स्मारक पट्टिका का भी अनावरण किया गया। राष्ट निर्माण के लिए प्रतिबद्ध होने का संकल्प भी लिया गया।
रामगढ़ ब्लॉक के बडेत गांव में बुधवार को मेरी माटी मेरा देश योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडे तथा ग्राम प्रधान बहादुर सिंह अनेरिया ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। महिला समूहों से जुडी़ महिलाओं ने झोडा गायन की शानदार प्रस्तुति दी। स्मारक पट्टिका का अनावरण कर वीर जांबाजो को याद किया गया। ध्वजारोहण के बाद गोष्ठी हुई। विभागीय अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। कहा की मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को गंभीरता से चलाया जाना है। पौधरोपण अभियान चला विभिन्न प्रजाति के औषधीय व फलदार पौधे रोप सुरक्षा व देखभाल का संकल्प लिया गया। सैनिक परिवार की हेमा देवी ने ध्वजारोहण किया। देश की आन, बान, शान को प्रतिबद्व रहने की शपथ भी ली गई। भारत माता के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। इस दौरान एडीओ पंचायत गोपाल वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी उमेश पलड़िया, विनीत कुमार भट्ट, सरपंच भगवती नेगी, शिक्षिका प्रभा दरमवाल, आशा कार्यकर्ता विमला लटवाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमा लटवाल, आंनदी देवी, तारी देवी आदि मौजूद रहे।
