◾संयुक्त मजिस्ट्रेट को भेजा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन
◾गांव व स्कूल के समीप हॉटमिक्स प्लांट पर जताई आपत्ति
◾निर्माण पर रोक लगाए जाने की उठाई मांग, उपेक्षा पर दी आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
भुजान रिची मोटर मार्ग पर तिपोला व टूनाकोट गांव के समीप हाटमिक्स प्लांट की सुगबुगाहट से गांवों के बाशिंदों का पारा चढ़ गया है। ग्रामीणों ने गांवो के समीप हाटमिक्स प्लांट का विरोध किया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भेज मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।
टूनाकोट व तिपोला गांव के समीप रीठा बैंड पर जेसीबी मशीन से खदान होने पर गांवो के बाशिंदे सख्ते में आ गए। ग्रामीणों का आरोप है की जानकारी जुटाने पर पता चला है कि उक्त स्थान पर हाटमिक्स प्लांट स्थापित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को ज्ञापन भेज कहा है कि नीचे ही प्राथमिक विद्यालय टूनाकोट है जहां पर छोटे-छोटे बच्चे शिक्षा लेने पहुंचते हैं। समीप ही सालीखेत विद्यालय है। हाटमिक्स प्लांट लगाने से भविष्य में लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लोगों के स्वास्थ्य पर भी ग़लत प्रभाव जाने का अंदेशा है। ग्रामीणों ने उक्त स्थान पर तत्काल हॉटमिक्स प्लांट पर रोक लगाए जाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि उपेक्षा हुई तो ग्रामीण आंदोलन को विवश होंगे। ज्ञापन में भाजपा बिनसर मंडल महामंत्री सुनील मेहरा, हीरा सिंह, राम सिंह, गोपाल सिंह, धन सिंह, गोविंद सिंह, लीला देवी, डूंगर सिंह, भावना देवी, लीला देवी, सरस्वती देवी, तारा देवी, संतोष सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
