◾ कैंची क्षेत्र में स्वजनों से बिछड़ गई तीन वर्षीय बच्ची
◾ पुलिस टीम ने माता पिता से मिलाया तो स्वजनो ने भी राहत की सांस
◾ क्षेत्रवासियों ने की कैंची पुलिस की सराहना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कैंची धाम पहुंचे पर्यटकों की तीन वर्षीय मासूम माता पिता से बिछुड़ गई। कैंची पुलिस टीम को बाजार में रोती मिली मासूम को सकुशल स्वजनों से मिलाया। बेटी के सकुशल मिलने पर पर्यटक दंपति ने पुलिस का आभार जताया। क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस टीम के कार्यों की सराहना की।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम में भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्यटक दंपति अपनी तीन वर्षीय बेटी को लेकर कैंची धाम पहुंचे। अचानक बेटी माता पिता से बिछुड़ गई। स्वजनों ने भी बेटी की खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चल सका। डूयूटी में तैनात हेड कांस्टेबल महेंद्र पाल तथा राजेंद्र राणा को एक मासूम रोती मिली। पूछने पर उसने अपना नाम अदबिता सिंह बताया। पुलिस कर्मियों ने मासूम को शांत करा बिना समय गंवाए उसके स्वजनों की तलाश शुरु कर दी। मंदिर परिसर में काफी भीड़ होने से कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल बच्ची के माता पिता का पता लगाया जा सका। पुलिस टीम ने सकुशल बच्ची को उसके स्वजनों को सौंप दिया। बेटी के मिलने पर स्वजनों के आंसू झलक उठे।

error: Content is protected !!