◾ समूह को मजबूत बनाने के साथ ही लिए गए कई अहम निर्णय
◾रिफ के जिला परियोजना प्रबंधक ने कार्यों की समीक्षा कर दिए विभिन्न दिशा निर्देश
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

छडा़ बाजार स्थित कैंची धाम स्वयं सहायता समूह के कार्यालय में सहकारिता के क्षेत्र में व्यवसाय बढ़ाने तथा स्वयं सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। रिफ के जिला परियोजना प्रबंधक डा. सुरेश मठपाल ने वर्तमान में संचालित कार्यों की समीक्षा भी की।
सोमवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित छडा़ बाजार स्थित कैंची धाम सहकारिता के कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा की गांवों में गठित महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ना, तैयार उत्पादों को बाजार मुहैया करना तथा महिला समूहों की आर्थिकी सुधारना प्राथमिकता है। रिफ के जिला परियोजना प्रबंधक डा. सुरेश मठपाल ने वर्तमान में संचालित तथा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा कर विभिन्न दिशा निर्देश दिए। बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पास किए गए।संचालन प्रकाश आर्या ने किया। इस दौरान अविनाश पांडे, अतुल चमोली, मनमोहन तिवारी, पुष्पा देवी, सोबन सिंह, पुष्कर सिंह, रेवती देवी, खष्टी देवी, चंपा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!