◾ स्वच्छ भारत मिशन के तहत के तहत किया गया वितरण
◾गांव के वासिदों से किया गया गांव को स्वच्छ रखने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर थुआ ब्लॉक क्षेत्र में ग्रामीणों को डस्टबिन वितरित किए गए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया गया। थुआ ब्लाक क्षेत्र के करीब 60 परिवारों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत डस्टबिन वितरित किए गए। ग्राम प्रधान सरस्वती देवी ने गांव के बासिदों को डस्टबिन वितरित कर गांव में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। कहा की गांव को साफ सुथरा रखने से तमाम बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इस दौरान जगदीश लाल, भुपाल राम, पुष्पा देवी, हरीश कुमार, विमला देवी, धना देवी आदि मौजूद रहे।
