L◾दावे बड़े बड़े पर धरातल में दावे साबित हो रहे खोखले
◾ गंदगी से उठ रही दुर्गंध से आवाजाही करने वाले परेशान
p◾ संक्रामक बिमारियां फैलने का खतरा भी हुआ दोगुना
(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवो को साफ सुथरा बनाए रखने के तमाम दावे किए जाएं पर हाइवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र में ही दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जगह जगह फैली गंदगी ने बाजार क्षेत्र की शक्लों सूरत ही बिगाड़ कर रख दी है। व्यवस्था दुरुस्त न किए जाने पर व्यापारियों ने गहरी नाराजगी जताई है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवो को साफ सुथरा बनाए रखने को विशेष अभियान चलाए जा रहे है‌। जागरुकता रैलियां निकाल विभिन्न कार्यक्रमो के जरिए सरकारी बजट भी खर्च किया जा रहा है बावजूद अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित खैरना क्षेत्र गंदगी से कराह रहा है। जगह जगह फैले कूड़े से स्वच्छ भारत मिशन के दावों को पलीता लगा रहा है। ये हालत तब है जब क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को पर्यावरण मित्र भी तैनात हैं बावजूद सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी है‌। रानीखेत पुल के समीप ही कूड़े का ढेर सफाई व्यवस्था की हकीकत बयां कर रहा है‌। गंदगी से उठ रही दुर्गंध से आवाजाही करने वाले राहगीर व स्कूली नौनिहालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यवस्था बदहाल होने से स्थानीय लोगों में गहरा रोष भी है‌। व्यापारी नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट, संजय सिंह, दीवान सिंह, गजेंद्र नेगी, बिशन सिंह, गोधन सिंह आदि ने सफाई व्यवस्था चाक चौबंद किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!