◾ धूप व कतार में भी विचलित नहीं हुई नन्ही कलियां
◾हंसते हंसते किया मिलो का सफर तय और पहुंचे बाब के धाम

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बाबा नीम करोली के धाम में यूं तो आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से शाम तक लाखों बाबा भक्तों ने मंदिर पहुंचकर बाबा के दर पर मत्था टेका। खास बात यह रही कि दूरदराज से मासूम बच्चियां तक मां के दामन में लिपटकर बाबा के दर पर पहुंची। मीलों का सफर तय करने के बाद भी मासूम बच्चियां हंसते हंसते बाबा के दर पर पहुंची।

गुरुवार को आस्था के कैंची धाम में लाखों श्रद्धालुओं का रैला उमड़ा। आम आदमी से लेकर की बडे़ अफसर कैंची धाम पहुंचे तो वहीं छोटी छोटी बच्चियों को तक लेकर स्वजन बाबा के दर पहुंचे। कृष्णा विहार रामपुर, उत्तर प्रदेश से ढाई महीने की हर्षिता को लेकर स्वजन बाबा के दर पहुंचे। वहीं राजपुरा हल्द्वानी से सात महीने की नित्या, यमुना विहार, दिल्ली से आठ महीने की ओजस्वी, लखनऊ से सात महीने की नियति तथा भवाली से आठ महीने की उपासना स्वजनों के साथ बाबा के दर पहुंची। कई किलोमीटर लंबा सफर तय करने तथा लंबी भीड़ के बाद भी नन्हीं बच्चियां रत्ती भर भी विचलित नहीं हुई। स्वजनों ने भी बच्चियों को बाबा के दर पर ले जाकर मत्था टेका।

error: Content is protected !!