◾ चौकी खैरना में ली गई पर्यावरण की शपथ
◾आंगनबाड़ी केंद्र खैरना में भी हुआ कार्यक्रम
◾ पौधरोपण कर रोपित पौधों की देखभाल का भी किया गया आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

विश्व पर्यावरण दिवस पर धरा को हरा भरा रखने का संकल्प लिया गया। चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार ने पुलिस कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी ने आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से रोपित पौधों की देखभाल का आह्वान किया।
सोमवार को कोसी घाटी क्षेत्र में जगह जगह पौधरोपण अभियान चलाया गया। चौकी खैरना परिसर में तेजपत्ता, उतीस, आड़ू, बांज समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने पुलिस कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बता शपथ दिलाई। क्षेत्र के व्यापारियों से भी पौधे रोपित करने की अपील की गई। यहां राजेंद्र सती, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी, भावना आदि जुटे रहे। खैरना चौराहे के समीप आंगनबाड़ी केंद्र में ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी ने पौधरोपण अभियान का श्रीगणेश किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शपथ दिला रोपित पौधों की देखभाल का आह्वान किया गया। इस दौरान कमला देवी, गीता गोस्वामी, पुष्पा देवी, पूजा, बंसती आदि रहे। सीएचसी गरमपानी में चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों ने पौधरोपण अभियान चलाया। आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय गरमपानी में भी विभिन्न कार्यक्रम हुए।

error: Content is protected !!