◾ गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में लगी वाहनों की कतार
◾ वीकेंड पर हाईवे पर बड़ा वाहनों का दबाव
◾खैरना पुलिस के जवानों ने यातायात सुचारु कराने में की कड़ी मशक्कत
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

पर्यटक सीजन बढ़ने के साथ ही अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है। बीते शनिवार को भारी मात्रा में वाहनों की आवाजाही के बाद रविवार को भी हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। दोपांखी क्षेत्र में वनवे आवाजाही होने से दिन भर में कई बार जाम लगा। खैरना पुलिस की टीम यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी रही।
वीकेंड पर पर्वतीय क्षेत्रों को आवाजाही कर रहे पर्यटकों के वाहनों का दबाव हाईवे पर बढ़ गया। सुबह से ही हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ती रही। दिन चढ़ने के साथ ही वाहनों का दबाव बढ़ता चला गया। दोपांखी क्षेत्र में आपदा में ध्वस्त हाईवे पर वनवे आवाजाही होने से कई बार जाम लगा। गरमपानी – खैरना बाजार क्षेत्र में वाहन रेंगते रहे हालांकि चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में चौकी पुलिस के राजेंद्र सती, जगदीश धामी आदि पुलिसकर्मी दिनभर यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद करने में जुटे रहे । दोपहर में खैरना पुल के समीप भारी वाहनों को भी रोका गया। स्थानीय व्यापारियों ने पर्यटन सीजन में खैरना चौकी में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!