◾मंडलकोट, टूनाकोट समेत तमाम गांवों में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
◾आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने की भागीदारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गांवों में विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। मंगलकोट व टूनाकोट गांव में लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। बाद में विभिन्न प्रजाती के पौधे रोप उनके देखभाल का संकल्प भी लिया गया।
भुजान – रिची बिल्लेख मोटर मार्ग पर स्थित तमाम गांवों में विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रधान दीपा देवी ने की। वक्ताओं ने कहा की गांव को साफ सुथरा रखना सबका दायित्व है। साफ सफाई से तमाम बीमारियों से भी बचा जा सकता है। यहां सुरेन्द्र सिंह, प्रताप सिंह, भीम सिंह, हर सिंह, मोहन सिंह, विमला देवी, हेमा देवी, शांति देवी, तुलसी देवी, हेमा देवी, नीमा आदि रहे। टूनाकोट गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भागीरथी देवी व सहायिका नीमा देवी ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
