🔳वाहनों का दबाव बढ़ने से चरमरा जा रही यातायात व्यवस्था
🔳कतार लगने से रेंग रहे छोटे बड़े वाहन
🔳मरीजों को हायर सेंटर ले जा रहे आपातकालीन वाहनों के भी थम रहे पहिए
🔳पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कुमाऊं की लाइफ लाइन अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर जाम एक बड़ी समस्या बन चुकी है। जगह जगह जाम लगने से घंटों तक वाहन रेंग रहे है। कैंची व आसपास वाहनों की कतार लगने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को ठोस उपाय किए जाने की मांग दोहराई है।
महत्वपूर्ण हाइवे पर रोजाना हजारों छोटे बड़े वाहन आवाजाही करते हैं। पर्यटन सीजन नजदीक होने से हाइवे पर यातायात का दबाव दोगुना हो चुका है जबकि कैंची क्षेत्र में रोजाना हजारों श्रद्धालुओं के उमड़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। सुबह से शाम तक यातायात व्यवस्था सुचारु करने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट जा रहे हैं। शुक्रवार को भी हाइवे पर जगह जगह वाहनों की रफ्तार थम गई। आवाजाही करने वाले यात्री व वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हर घंटे जाम से जूझने के बाद वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ पाए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुबेर सिंह जीना के अनुसार जाम लगने से कई आवश्यक कार्य छूट जा रहे हैं जबकि कई बार मरीजों को हायर सेंटर हल्द्वानी ले जा रहे एंबुलेंस वाहन भी जाम में फंस रहे हैं जिस कारण मरीजों की जिंदगी पर भी खतरा मंडरा जा रहा है। व्यापारी नेता गजेंद्र सिंह, गोविन्द सिंह, तारा सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी आदि ने हाइवे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की पुरजोर मांग उठाई है।





Kainchi Dham ke kaun se vyapari hai jinka naam aapne likha hai.
Ye to koi bhi kainchi dham ka nahi hai