🔳गांव से दो किमी दूर पहुंच रहा गैस वाहन
🔳सड़क निर्माण होने के बावजूद गांव तक वाहन न पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी
🔳मांग उठाए जाने के बावजूद अनदेखी से चढ़ने लगा पारा
🔳तीस से ज्यादा उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर काशी पोखरा गांव में रसोई गैस वाहन के न पहुंचने से उपभोक्ताओं को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब दो किमी की पैदल दूरी तय करने के बाद ग्रामीणों को सिलेंडर उपलब्ध हो पाता है। यह हालात तब है जब गांव तक तीन वर्ष पूर्व मोटर मार्ग भी अस्तित्व में आ चुका है। ग्रामीणों ने गांव तक रसोई वाहन भेजे जाने की मांग उठाई है।
सूदूर काशी पोखरा व आसपास के गांवों में भवाली स्थित गैस गोदाम से रसोई गैस की आपूर्ति की जाती है। भवाली से पहुंचने वाले गैस वाहन से जीआइसी ताड़ीखेत के समीप रसोई गैस का वितरण किया जाता है। काशी पोखरी गांव निवासी ललित प्रसाद के अनुसार गांव से जीआइसी की दूरी करीब दो किमी है। ऐसे में गांव के करीब तीस उपभोक्ताओं को सिर पर सिलेंडर रख गैस वाहन तक पहुंचाना पड़ता है फिर दोबारा सिलेंडर गांव लाया जाता है‌। गांव तक सड़क निर्माण होने के बावजूद वाहन गांव तक नहीं पहुंच रहा। आरोप लगाया की कई बार मांग उठाए जाने के बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही। लगातार गांव के लोगों की अनदेखी की जा रही है। प्रकाश चंद्र, पुष्कर चंद्र, कुंदन, डूंगर लाल, पुष्पा देवी, आशा देवी, पिंकी, दीपा आदि ने गांव तक रसोई गैस की आपूर्ति किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!