🔳 प्रतिद्वंद्वी टीम को दस विकेट से दी करारी शिकस्त
🔳 विजेता व उपविजेता टीम को सौंपी गई चमचमाती ट्रॉफी
🔳 दमदार बल्लेबाजी के दम पर तन्मय बने मैन ऑफ द मैच
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
चापड़ क्षेत्र में खेली जा रही क्रिकेट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला पातली इलेवन ने अपने नाम कर लिया। विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी भेंट की गई। फाइनल मुकाबले में शानदार 76 रन की पारी खेलने वाले तन्मय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले आलराउंडर रोशन मैन ऑफ द सीरीज चुने गए।
रविवार को चापड स्थित खेल मैदान पर क्रिकेट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला पातली इलेवन व ढटवाल गांव के बीच खेला गया। ढटवाल गांव ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी ढटवाल गांव के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर निर्धारित पंद्रह ओवर में 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पातली इलेवन के बल्लेबाजों ने भी दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर महज 11वें ओवर में ही विजय लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम के तन्मय ने अपनी टीम के लिए 76 रन की महत्वपूर्ण पारी खेल मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की। चैम्पियनशिप में 130 रन व चार विकेट लेने वाले रोशन मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। तीन अर्धशतक लगाकर 175 रन बनाने वाले नितिन को बेस्ट बैट्समैन जबकि रवि बेस्ट गेंदबाज व हिमांशु को सर्वश्रेष्ठ फिल्डर का पुरस्कार दिया गया। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, सौरभ राणा, हिमांशु नेगी, करन नेगी, गौरव राणा, रोहित नेगी, जगदीश राणा, अभिषेक बिष्ट, नवीन, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
