◾बिसमोली व बवास गांव में लिया हालातों का जायजा
◾ किसानों व भवन स्वामियों को मुआवजा देने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
भाजपा मंडल अध्यक्ष बेतालघाट ने विभागीय अधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर हालातों की जानकारी ली। किसानों व आपदा प्रभावितों को नुकसान का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। मंडल अध्यक्ष ने कहा की पूरी रिपोर्ट विधायक सरिता आर्या को भी उपलब्ध कराई जाएगी।
मंडल अध्यक्ष नंदी खुल्बे प्रशासन, उद्यान तथा कृर्षि विभाग की टीम के साथ बेतालघाट ब्लॉक के आपदा प्रभावित बवास तथा बिसमोली गांव पहुंची। गांव में किसानों की चौपट फसल का जायजा लिया। खतरे की जद में आए स्थानीय लोगों के आवासीय भवनों का निरीक्षण किया। कृर्षि व उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने किसानों को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। मंडल अध्यक्ष नंदी ने आपदा प्रभावित किसानों को क्षति का उचित मुआवजा देने तथा आपदा प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने की मांग की। मंडल अध्यक्ष नंदी ने कहा की रिपोर्ट विधायक सरिता आर्या को भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक कपिल कुमार, शंकर गोस्वामी, आंनद रावत आदि मौजूद रहे।
