🔳 सेतू के बीचोंबीच गड्ढे से आवाजाही हुई खतरनाक
🔳 जान जोखिम में डाल आवाजाही कर रहे पर्यटक व ग्रामीण
🔳 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के रुप में पहचान रखती है झूला पुल
🔳 क्षेत्रवासियों ने उठाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दोपांखी क्षेत्र में शिप्रा नदी पर बना झूला पुल जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा भुगत रहा है। झूला पुल के रेंप पर बीचोंबीच गड्ढा होने से आवाजाही करने वाले ग्रामीणों व पर्यटकों की जिंदगी पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही।
हाईवे पर दोपांखी क्षेत्र में शिप्रा नदी पर वर्षों पुराने झूला पुल से आसपास के गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। पर्यटक भी इसी सेतू से होकर सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल मेंढ़क पत्थर तक पहुंचते हैं। फ्राॅग पांइट होने से हमेशा यहां पर्यटकों का जमावड़ा रहता है पर जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा हो चुके हैं। झूला पुल के बीचोंबीच गड्ढा होने से आवाजाही खतरनाक हो चुकी है। कभी बड़ी बड़ी अनहोनी का अंदेशा बना हुआ है। रात को गांवों की ओर जाने वाले ग्रामीणों की जिंदगी पर खतरा दोगुना बढ़ जा रहा है पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। पुल के बीचोंबीच हो चुके गड्डे को ढकने के लिए पत्थर रख इतिश्री जरुर कर दी गई है। महत्वपूर्ण सेतू होने के बावजूद अनदेखी किए जाने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ने लगी है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल गरमपानी अध्यक्ष मनीष तिवारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष फिरोज अहमद, शिवराज सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह, सुनील मेहरा आदि ने सेतू पर आवाजाही सुरक्षित किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। दो टूक कहा की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।