🔳 कैंची में मत्था टेक पैदल नापी काकड़ीघाट की दूरी
🔳 बाबा रामदास व कृष्ण दास की किताब पढ़कर जागी इच्छा
🔳 सप्ताहभर तक कैंची व काकड़ीघाट धाम में लगाएंगे ध्यान
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

बाबा नीम करौरी के यूं तो लाखों श्रद्धालु देश विदेश में हैं। आम आदमी से लेकर सैलिब्रिटी तक बाबा के दर पर मत्था टेकने पहुंचते हैं पर इस बार कैंची धाम में शीश नवाने के बाद स्पेन निवासी रेमन ने कैंची से काकड़ीघाट धाम की पैदल दूरी नाप बाबा के आश्रम में ध्यान लगाया। अगले एक सप्ताह तक वह काकड़ीघाट क्षेत्र में रहकर बाबा की भक्ति में रमना चाहते हैं।
अक्सर देश विदेश से बाबा नीम करौरी के भक्त कैंची धाम पहुंचकर बाबा के दर पर मत्था टेकते हैं पर इस बार एक बाबा भक्त ने कैंची धाम से काकड़ीघाट क्षेत्र तक करीब बीस किलोमीटर की पैदल दूरी नाप कोसी नदी के तट पर स्थित बाबा नीम करौरी आश्रम पहुंचकर शीश झुकाएं है। स्पेन की एक कंपनी में सेल्स डायरेक्टर के पद पर तैनात रेमन ने बातचीत में बताया की बाबा रामदास व कृष्ण दास की किताब पढ़कर उन्हें कैंची के साथ ही बाबा के काकड़ीघाट धाम के बारे में पता चला। मन बनाया और कैंची धाम पहुंचकर काकड़ीघाट के लिए पैदल ही निकल पड़ा। रेमन की बाबा के प्रति श्रद्धा व भक्ति को देख छड़ा बाजार के व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। रेमन ने काफि देर व्यापारियों से काकड़ीघाट धाम के विषय में कई अन्य जानकारी भी जुटाई।