🔳 यातायात पुलिस की टीम ने चलाया विशेष अभियान
🔳 कैंची में नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने वाले चालकों पर भी कसा शिकंजा
🔳 एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ानें वाले वाहन चालक अब यातायात पुलिस के रडार पर आ गए हैं। यातायात पुलिस की टीम ने विशेष अभियान चलाकर नियमों के उल्लघंन पर ताबड़तोड़ 44 वाहन चालकों के चालान कर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया। पुलिस टीम के सख्त रवैए से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
शुक्रवार को यातायात निरीक्षक रमेश चंद्रा की अगुवाई में विशेष टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। कैंची क्षेत्र में नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने वाले 19 वाहन चालकों के चालान कर जुर्माना लगाया गया। वाहन चालकों को बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क करने पर कड़ी फटकार भी लगाई गई। टीम ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने पर नौ कार, चार टैक्सी, तीन दोपहिया, तीन केएमओ तथा एक रोडवेज बस चालक का चालान किया जबकि प्रेशर हार्न तथा ओवरलोडिंग पर भी एक चालान किया गया। तीन वाहनों से ब्लैक फिल्म उतार वाहन चालकों के चालान किए गए। टीम ने कुल 44 चालान कर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कैंची क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बाधक बन रहे ट्रक को पुलिस व स्थानीय लोगो की मदद से किनारे लगाकर व्यवस्था दुरुस्त की गई। इस दौरान मनोज पंत, हरीश नाथ, जगत सिंह आदि मौजूद रहे।
