🔳 रामगढ़ के धनियाखान क्षेत्र में हुई गोष्ठी में अहम बिंदुओं पर चर्चा
🔳 ग्रामीणों को दिलाया गया वनों को आग से बचने का संकल्प
🔳 पिरुल से विभिन्न उत्पाद तैयार करने वाली भारती की हुई सराहना
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के धनियाखान क्षेत्र में वन विभाग व कर्तव्य फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुई गोष्ठी में वनाग्नि रोकथाम व वन्यजीव संरक्षण विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। लोगों से मानव वन्यजीव संघर्ष टालने व जंगलों को आग से बचाने को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया गया।
धनियाखान क्षेत्र में हुई गोष्ठी का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य पुष्पा नेगी व वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने संयुक्त रुप से किया। वन क्षेत्राधिकारी ने कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी साझा की। कहा कि जंगल केवल पेड़ों का समूह ने होकर जीव जंतुओं का घर है। वनाग्नि से पर्यावरण के साथ ही वन्यजीवों को भी नुकसान पहुंचता है। क्षेत्रवासियों से मानव वन्यजीव टकराव टालने को विशेष अहतिआत बरतने व जंगलों को आग से बचाने का आह्वान किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य ने पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। भारती जीना के पिरुल से तैयार किए गए उत्पादों की सरहाना की। वक्ताओं ने कहा कि पिरुल से तैयार उत्पादों से स्वरोजगार मिलने के साथ ही पिरुल का सही निस्तारण भी हो सकेंगा। वन क्षेत्राधिकारी ने लोगों को जंगलों को आग से बचाने का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान ग्राम प्रधान दीपा देवी, चंदूलता, दान सिंह, वन दरोगा बृजेश विश्वकर्मा, वीरपाल सिंह, कुंदन प्रसाद आदि मौजूद रहे।